Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

साइबर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा ने की पहल

राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में सरकारी डेटा एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

Samwartak Singh Khangwal, Haryana Administration, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 18:21 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित हरियाणा डिजिटल कवच  पहल के अनुरूप राज्य में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डाइटेक) तथा सिटिजन रिसोर्सेज इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट (सीआरआईडी) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी), भारत सरकार के सहयोग से राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने विषय पर चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डाइटेक के निदेशक श्री समवर्तक सिंह खांगवाल ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं रह गई है, बल्कि सुशासन और प्रभावी नागरिक सेवाओं का अभिन्न आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिजिटल अवसंरचना और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना, निरंतर क्षमता निर्माण तथा सक्रिय साइबर सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में घोषित हरियाणा डिजिटल कवच के माध्यम से सभी सरकारी विभागों के लिए 24×7 थ्रेट इंटेलिजेंस, साइबर घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, अनिवार्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन तथा नियमित सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित किए जाएंगे। इससे राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा सरकारी प्रणालियों एवं नागरिकों के डेटा की सुरक्षा अधिक प्रभावी होगी।

श्री खंगवाल ने कहा कि कार्यशाला में प्राप्त  सुझाव हरियाणा के साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने में भी उपयोगी सिद्ध होंगे।कार्यशाला में  उभरते साइबर खतरों, डेटा गवर्नेंस, सरकारी संस्थानों की साइबर सुरक्षा, पावर सेक्टर में साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) फ्रेमवर्क, सुरक्षा मानकों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुरक्षित आईटी अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। 

इस के लिए विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता जरूरी है। कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मेइटी, एनईजीडी, सीईआरटी-इन, एनआईसी, हरियाणा पुलिस, बिजली विभाग तथा निजी क्षेत्र के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

Tags: Samwartak Singh Khangwal , Haryana Administration , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD