Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को लेकर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर लगभग 17.72 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य जारी : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 18:05 IST

पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 17.72 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड की एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन श्री बाल जोगी प्रगट नाथ जी, अन्य संत-महापुरुषों, श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह, महाप्रबंधक मधुर भाटिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक के उपरांत हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में माथा टेककर सर्वजन के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की अरदास भी की। बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 17.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं और सभी कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। 

उन्होंने बताया कि कुल स्वीकृत राशि में से 3.74 करोड़ रुपये की लागत से पवित्र सरोवर की सफाई, सरोवर से गाद निकालने, स्वच्छ रेत बिछाने तथा अन्य संबंधित विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 2.80 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य मंदिर की पेंटिंग एवं पॉलिशिंग, मंदिर तक जाने वाले मार्ग के पिलरों की मरम्मत तथा सैंड स्टोन पर सिलिकॉन कटिंग का कार्य किया जाएगा।

मंत्री ने आगे बताया कि 2.42 करोड़ रुपये की लागत से संगत हॉल के पत्थरों की मरम्मत, लंगर हॉल, सराय तथा पैनोरमा हॉल की पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लगभग 1.74 करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के लिए सराय में नया फर्नीचर, एयर कंडीशनर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) की क्षमता बढ़ाने, सभी बाथरूमों की मरम्मत, नए एयर कंडीशनर एवं गीजर लगाने तथा फायर सेफ्टी सिस्टम को आधुनिक बनाने सहित अन्य कार्यों पर 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण एवं अन्य सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जहां इस पावन तीर्थ स्थल की सुंदरता और बढ़ेगी, वहीं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड की एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन श्री बाल जोगी प्रगट नाथ जी ने पावन श्री वाल्मीकि तीर्थ पर चल रहे विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पावन तीर्थ स्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे सभी विकास कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।

श्री बाल जोगी प्रगट नाथ जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पावन श्री वाल्मीकि तीर्थ पर चल रहे सभी विकास कार्य भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस से पहले हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पवित्र सरोवर की सफाई का कार्य भी प्रकट दिवस से पूर्व पूरा किया जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल पर सीवरेज निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक समग्र परियोजना शीघ्र शुरू की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD