Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल : नायब सिंह सैनी

पंचकूला को नम्बर वन सिटी बनाने के लिए तैयार की जाए कार्य योजना

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Panchkula Metropolitan Development Authority
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 13:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की 3 घंटे चली बैठक में पंचकूला के विकास पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पार्क में विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रिचार्ज वेल लगाए जाएं। इसके अलावा पार्कों में ट्रीटेड वाटर ही का प्रयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में पीएमडीए की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पंचकूला को नम्बर वन सिटी बनाया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर की कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के लिए कार्य करें। इसके लिए जगह का चयन कर फ्लैट बनाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए ताकि पात्र परिवारों को फ्लैट की सुविधा सुलभ करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों को उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सेक्टरों में सफाई, सीवरेज, सड़कें और पानी आदि की सुविधाएं नगर निगम की देखरेख में की जाएंगी। इसके अलावा पीएमडीए सेक्टरों को डिवाइड करने वाली सड़कों, स्टॉर्म वाटर का कार्य देखेगा। एचएसवीपी पानी के बिल एकत्र करने के अलावा बिक्री न हुई संपत्ति तथा 25 प्रतिशत बने हुए मकानों में साफ-सफाई की देखरेख करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज एवं नालों की सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि बरसात के दिनों में पानी की निकासी आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्राउंड स्तर पर सफाई, सीवरेज, सड़कें एवं पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए एचएसवीपी की तीन सुपर सकर मशीनें नगर निगम को सुपुर्द कर दी जाएं और पीएमडीए द्वारा अपनी मशीनों की खरीद की जाए।

फाउंटेन पार्क को किया जाए लेजर वैली, गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में फाउंटेन पार्क को लेजर वैली, गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित किया जाए ताकि यह बहुत सुंदर शहर बन सके। इसके सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यह अन्य शहरों के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि दीवारों पर भव्य एवं शानदार वॉल पेंटिंग की जाए तथा सभी चौराहों के सौंदर्यकरण के साथ स्टॉर्म वाटर की निकासी के लिए भी प्रपोजल तैयार किया जाए।

पीएमडीए की बैठक अगले माह होगी आयोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमडीएम की अगले माह बैठक आयोजित कर कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाई जाए ताकि शहर को सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकें।

मुख्यमंत्री ने दिए मल्टीफीचर पार्क की जांच के आदेश

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला में सभी पार्कों में सुंदर पौधे लगाए जाएं और वाटर बॉडी ठीक कर उनमें पानी भरा जाए। इसके अलावा शानदार फव्वारे लगाए जाएं तथा इनमें शौचालयों की व्यवस्था की जाए। मल्टीफीचर पार्क की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस पर लगभग 22 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शहर से गुजरने वाले नालों का किया जाएगा सौंदर्यकरण

उन्होंने कहा कि अटल पार्क का निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए उपकरण लगाए जाएं। इसके अलावा पुलिस विभाग पार्कों में नशा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए।उन्होंने कहा कि जलधारा योजना-2 के तहत शहर के बीच से गुजरने वाले 11 किलोमीटर लंबे नालों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इनमें राजीव इंदिरा कॉलोनी व नाला चौ सेक्टर-1 से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 नाला शामिल है। इसके अलावा शहर में 5 नए एसटीपी लगाए जाएंगे। इनमें से तीन एसटीपी के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं तथा शेष पर कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर, कालका एवं मोरनी क्षेत्र में लोगों को निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई करने के लिए जलघर बनाने हेतु भूमि का चयन किया जाए। पंचकूला के सेक्टर-32 में बन रहे 24 एमएलडी क्षमता के जलघर में कौशल्या डैम से पाइपलाइन डालने का कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा लगभग 575 करोड़ रुपए की लागत से 22 अन्य परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

पीएमडीए के सीईओ एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए पंचकूला के विकास के लिए विस्तार से कार्ययोजना बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 60 सड़कों में से 34 पर कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा एशिया के सबसे बड़े कैक्टस गार्डन, हर्बल पार्क का नवीनीकरण किया गया तथा मैंगो पार्क एमडीसी, सिटी पार्क, टोपियरी पार्क का नवीनीकरण कार्य जारी है।

बैठक में विधायक श्री चन्द्र मोहन, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, एसीएस श्री राजा शेखर वुंडरू, ए. के. सिंह, श्री अनुराग अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक मीणा, श्रीमती आशिमा बराड़, पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Panchkula Metropolitan Development Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD