Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिसार को जाम मुक्त और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में गठित कमेटी की बैठक आयोजित

यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाए अहम कदम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 12:57 IST

हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लक्ष्मी बाई चौक से टाऊन पार्क तक के मार्ग को सिक्स लेन बनाने की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस मार्ग पर आने वाले सभी विभागों से एनओसी मिलने के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा 3008.56 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।

यह जानकारी आज हिसार को जाम मुक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष समिति की पांचवी बैठक में कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने दी।कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हिसार को आधुनिक, व्यवस्थित और सुगम यातायात वाला शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक से पहले उन सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाने चाहिए, जिनके टेंडर हो चुके हैं।

 बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया कि डाबड़ा चौक जंक्शन का टेंडर भी लगा दिया गया है, जो जल्द ही अलॉट कर दिया जाएगा। इसी प्रकार से लघु सचिवालय के आगे राजगढ़ रोड चौक के चारों तरफ स्लीप रोड बनाने का टेंडर भी लगाया गया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सिटी गेट से आगे चौक बनाने व स्लिप रोड बनाने का कार्य भी आगे बढ़ा है।तुलसी चौक पर स्लीप रोड को बनाने की बाधाएं भी दूर हो गई हैं।

बैठक में अवगत करवाया गया कि सुशीला भवन के समीप गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ स्लिप रोड बनाए जाने की दिशा में निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। बस अड्डे के सामने बने फुटओवर ब्रिज को हटाने का टेंडर भी खुल गया है। इस ब्रिज को भी जल्द हटा दिया जाएगा। इसी प्रकार से शहर के बीकानेर चौक से आरंभ होने वाले पुराने पुल के पुनर्निर्माण और रेड स्क्वेयर मार्केट के लिए अंडरपास बनाने के लिए रेलवे की और से एक प्रस्तुति भी बैठक में दी गई, जिसमें आगामी निर्माण कार्यों की योजना बताई गई थी। 

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने रेलवे को पूरी परियोजना की थ्रीडी प्रेजेंटशन बनाकर लाने की हिदायत थी। उन्हें बताया गया कि बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी पर पुल के निर्माण तथा कैमरी रोड को साउथर्न बाईपास को कनैक्ट करने के लिए सडक़ मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। इसके उपरंात जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

 बैठक के दौरान जिंदल चौक पर रोटरी बनाने, 9/11 चौक पर रोटरी बनाने, सिरसा रोड से सिविल अस्पताल तक के मार्ग को सिक्स लेन करने, बस अड्डे की बैक साइड से निकाले गए रास्ते का एसटीपी तक चौड़ा करने के लिए के लिए अभी तक की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त सिरसा और दिल्ली चुंगी की और से हिसार प्रवेश मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी गई।  

बैठक में अवगत करवाया गया कि सेक्टर 27 प्रवेश मार्ग पर अंडरपास बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इसी प्रकार तोशाम रोड आईटीआई चौक पर रोटरी बनाने तथा मिर्जापुर चौक से ग्लोबल स्पेस तक सर्विस लेन बनाने की दिशा में भी कार्य तेजी से करने की हिदायत दी गई।बैठक में पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल तथा महापौर श्री प्रवीण पोपली ने भी शहर की विभिन्न परियोजनाओं के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

बैठक में उपायुक्त श्री महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, जिला नगरायुक्त श्रीमती सी जयाश्रद्घा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल,  सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD