Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ईटीओ परीक्षा में कथित अनियमितताओं और 343 मनोवैज्ञानिक पद रद्द करने के खिलाफ यूथ अकाली दल-एसओआई का प्रदर्शन

Sarabjit Singh Jhinjher, Sarabjeet Singh Jhinjer, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 11:01 IST

यूथ अकाली दल (वाईएडी) और स्टेडेंटस आॅर्गनाइजेशन आॅफ इंडिया (एसओआई) ने आज नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए  343 मनोवैज्ञानिकों के चयन के अलावा 197 आबकारी एवं कराधान निरीक्षकों के चयन के लिए पेपर के संचालन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के विरोध में पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी)  मुख्यालय के बाहर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया।

यूथ अकाली दल के प्रधान स. सरबजीत सिंह झिंझर और एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा की अगुवाई में धरने में नौजवानों ने पीएसएसएसबी कार्यालय के बाहर दो घंटे तक प्रदर्शन किया।नौजवान नेताओं ने कहा कि आबकारी और कराधान निरीक्षक परिणाम में अनियमितताएं , सुरक्षा में चूक , डेटाबेस में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी पाई गई , लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही की गई और बोर्ड ने बड़े पैमाने पर आपत्तियों के बावजूद चयन प्रक्रिया जारी रखी।

उन्होने कहा कि हालांकि प्रभावित उम्मीदवारों के पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचने के बाद परिणाम पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस बात की स्वतंत्र जांच किए जाने की जरूरत है कि मेरिट सूची में ‘ स्टेट बैंक आॅफ इंडिया’’, ‘‘कर्मावाला’’ और ‘‘स्माइल’’ जैसे नाम कैसे आए?सरदार सरबजीत सिंह झिंझर ने यह भी बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार ने लिखित परीक्षा पूरी हाने के बाद नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों के लिए 343 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती कर दी है।

उन्होने कहा कि सरकार ने न केवल रदद किया बल्कि इन पदों को निजी एजेंसियों को आउटसोर्स करने का भी निर्णय लिया है। उन्होने कहा,‘‘ यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के दिल्ली आलाकमान को यह मूल सूची पंसद नही थी इसीलिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बाहरी लोगों की भर्ती के लिए एक नई सूची तैयार की जा रही है।’’युवा नेताओं ने इस अवसर पर पीएसएसएसबी के अध्यक्ष और मैंबरो के खिलाफ नारेबाजी भी की और उनसे सवाल किया कि वे केजरीवाल केे इशारे पर पंजाब के नौजवानों के हितों के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं? 

उन्होने कहा कि यह पहली बार नही है कि जब पीएसएसएसबी ने इस तरह की कार्रवाई की है। उन्होने कहा,‘‘ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के बाहरी लोगों को पंजाबी भाषा के ज्ञान सहित कई शर्तों में ढ़ील देकर पंजाब सरकार की नौकरियों में भर्ती किया गया है। यह पंजाब के नौजवानों की क पूरी पीढ़ी के खिलाफ घोर भेदभाव है।’’स. झिंझर और स. राणा ने कहा कि वे आने वाले दिनों में इस मुददे को जनता की अदालत में रखेंगें। उन्होने कहा,‘‘ हम इस युवा विरोधी और भ्रष्ट आम आदमी पार्टी को लोगों के सामने बेनकाब करेंगें ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में इतिहास के पन्नों से पूरी तरह सफाया हो जाए।’’

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Sarabjeet Singh Jhinjer , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD