Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: केवल सिंह ढिल्लों

गैंगस्टर बेखौफ, पुलिस निशाने पर और सरकार बेखबर: ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 17:11 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने मोगा के पुलिस थाने पर हुए ताजा बम हमले को पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीवंत प्रमाण बताते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में पुलिस और पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोगा का यह हमला कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि 'आप' सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में बम धमाकों, ग्रेनेड हमलों और गैंगस्टर वारदातों की लगातार जारी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमला, सरहाली पुलिस थाने पर आरपीजी हमला, अमृतसर की गुमटाला पुलिस चौकी तथा खंडवाला स्थित ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा सनातन धर्म मंदिर पर ग्रेनेड हमले जैसी घटनाएं राज्य की शांति और सौहार्द को नष्ट करने की सुनियोजित कोशिशें रही हैं।

केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब आज देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल हो गया है, जहां गैंगस्टर जेलों के भीतर से अपने नेटवर्क चला रहे हैं और अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। 

फिरौती की धमकियां आम हो चुकी हैं और पैसे न देने पर खुलेआम गोलियां चलाई जा रही हैं। ऐसे हालात में पंजाब का आम नागरिक दिनदहाड़े भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करता। ढिल्लों ने कहा कि एक ओर पंजाब गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री सार्वजनिक कार्यक्रमों में चुटकुले सुनाने और राजनीतिक प्रचार में व्यस्त हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की नेतृत्व पंजाब के संसाधनों का शोषण कर रही है और राज्य की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में 'आप' सरकार से कानून-व्यवस्था की विफलता, लूटपाट, हत्याओं और बम धमाकों का पूरा हिसाब मांगेगी। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के लोगों की उम्मीदें अब भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई हैं और भाजपा ही राज्य में सुरक्षित, शांतिपूर्ण तथा कानून के राज वाला वातावरण स्थापित कर सकती है।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD