Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन संबंधी दलविंदरजीत सिंह ने राजनीतिक दलों एवं चुनाव अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

मतदाताओं की सुविधा के लिए पोलिंग स्टेशनों के स्थान परिवर्तन, नए पोलिंग स्टेशन स्थापित करने तथा नामों में संशोधन संबंधी प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 16:57 IST

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01-01-2027 को अर्हता तिथि मानते हुए निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन (पुनर्व्यवस्थीकरण) संबंधी एक उच्च स्तरीय बैठक आज जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी, अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आईएएस ने की।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पल्लवी मिश्रा, आईएएस, चुनाव तहसीलदार श्री राजिंदर सिंह, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, चुनाव कानूनगो तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि शामिल थे, जिन्होंने रेशनलाइजेशन प्रक्रिया संबंधी अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके निवास स्थान के निकट मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं मतदाता-अनुकूल बनाना है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नए पोलिंग स्टेशन स्थापित करने, जर्जर भवनों में संचालित पोलिंग स्टेशनों को अधिक उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा पोलिंग स्टेशनों के नामकरण (Nomenclature) में आवश्यक संशोधन संबंधी तैयार किए गए प्रारंभिक प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तावित पोलिंग स्टेशनों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे इन प्रस्तावों का गंभीरता से परीक्षण करें। यदि किसी पोलिंग स्टेशन की दूरी, स्थान अथवा भवन संबंधी कोई आपत्ति या सुझाव हो तो निर्धारित समयावधि के भीतर अपने लिखित सुझाव जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोलिंग स्टेशनों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर वहां रैंप, पेयजल, बिजली तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक मतदाता, विशेषकर दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक के अंत में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि वे मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

 

Tags: Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD