Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

11 जुलाई का पंचांग : अभिजित मुहूर्त से राहुकाल तक, जानें दिनभर का शुभ-अशुभ समय

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 15:15 IST

पंचांग हिंदू धर्म की एक प्राचीन और महत्वपूर्ण कालगणना पद्धति है, जिसके आधार पर तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन किया जाता है। यही कारण है कि विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण, मुंडन, नए व्यापार की शुरुआत या किसी लंबी यात्रा जैसे शुभ कार्यों से पहले पंचांग देखकर ही शुभ मुहूर्त तय किया जाता है।

बात अगर 11 जुलाई की करें, तो यह दिन कई खास संयोग लेकर आएगा। 11 जुलाई शनिवार को पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 5:23 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा, जो रात 2:04 बजे तक रहेगी। शनिवार को सूर्योदय सुबह 5:16 बजे होगा जबकि सूर्यास्त शाम 6:53 बजे होगा।

वहीं, चंद्रमा का उदय रात 1:34 बजे और चंद्रास्त दोपहर 3:53 बजे होगा। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र सुबह 11:04 बजे तक रहेगा। इसके बाद नक्षत्र में परिवर्तन होगा। पंचांग के अनुसार, गंड योग रात 12:06 बजे तक रहेगा जबकि बालव करण सुबह 5:22 बजे तक प्रभावी रहेगा। अगर आप इस दिन कोई शुभ या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अभिजित मुहूर्त सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा।

इस समय को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। हालांकि, दिन में राहुकाल का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। 11 जुलाई को राहुकाल सुबह 8:40 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस अवधि में नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए। इसके अलावा गुलिक काल सुबह 5:16 बजे से 6:58 बजे तक और यमघण्टकाल दोपहर 1:46 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा।

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा वृष राशि में स्थित रहेंगे। दिशाशूल की बात करें तो शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासकर जब यात्रा बहुत जरूरी न हो। अगर किसी कारण से यात्रा करनी पड़े तो उचित उपाय करके आगे बढ़ने की परंपरा है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD