Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोक मिलनी में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताईं

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए: विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 12:44 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज  वार्ड नंबर 55 और वार्ड नंबर 57 में  “ लोक मिलनी” का आयोजन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोगों के साथ पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए हैं। सबसे पहले, सरकार बनने पर पंजाब के घरों को दो महीने के लिए 600 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू किया, जिससे पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल ज़ीरो हो गए। उन्होंने कहा कि बिजली की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए, ट्रांसफर का लोड बढ़ाया और नई तारे डाली गई।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए हैं और स्कूलों को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चल रही है और इसे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के लोगों के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए अपने वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करके लोगों का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने माँ-बेटी सत्कार योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना गया और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इस समय मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं रहेगा। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, तो 'मावा धीयां' योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा क्योंकि यह सारी योजनाएं वोटर कार्ड के साथ लिंक है । उन्होंने लोगों विशेष कर  महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) का फॉर्म जरूर भरें। अपना वोट बचाने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है। यदि किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो उन से सीधा संपर्क करें।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD