Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध :चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू

 Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 12:43 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू मार्केट में नया ट्यूबवेल लगवाने और पार्क के नवीनीकरण करने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आनंद एवेन्यू मार्केट में एक नए ट्यूबवेल के शुरू होने पर इलाके के लोगों और दुकानदारों को साफ़ पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है।

चेयरमैन रिंटू ने कहा कि आनंद एवेन्यू में पार्क का नवीनीकरण  इलाके के लोगों की सेहत और भलाई को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि हल्के के हर वार्ड और हर गली तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर लोगों की मांग पर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आनंद एवेन्यू मार्केट को सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मार्केट में सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक करवा कर फुटपाथ, इंटरलॉकिंग टाइलों से फर्श बनवाया जाएगा। यहां पर एक आधुनिक फव्वारा लगवा कर बढ़िया लाइटिंग भी लगाई जाएगी।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी कॉलोनियों और मार्केट के लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स की सड़के बनवाने का कार्य भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के लोगों के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए अपने वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करके लोगों का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने माँ-बेटी सत्कार योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रणव धवन , सुनील बुतानी,राधे मेहरा,सुनील जैन , दीप डेकोर,मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD