Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं

त्रिवेदी कैंप, गुरु नानक कॉलोनी, भगवानपुर और रामपुर सैनियां में लगभग 70 लाख रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

डेराबस्सी , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 16:20 IST

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के तहत विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव त्रिवेदी कैंप, गुरु नानक कॉलोनी, भगवानपुर और रामपुर सैनियां का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक ने गांव त्रिवेदी कैंप में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित गलियों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने माताओं और बहनों से भी बातचीत की तथा पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

इसके उपरांत गुरु नानक कॉलोनी में लगभग 21 लाख रुपये की लागत से बिछाई गई पाइपलाइन तथा निर्मित गलियों का उद्घाटन कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। गांव भगवानपुर में उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट में करवाए गए कार्यों तथा निर्मित गलियों का उद्घाटन किया। 

वहीं गांव रामपुर सैनियां में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट में करवाए गए कार्यों तथा सामुदायिक केंद्र में लगाए गए पेवर ब्लॉक, पेंट एवं अन्य कार्यों को जनता को समर्पित किया। विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का उनके अपने क्षेत्र में ही समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इन कार्यक्रमों के दौरान संबंधित गांवों के सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन, पंचायत सदस्य, गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD