Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लगभग 50 करोड़ रुपये से माधोपुर हेडवर्क्स के 54 गेटों को मजबूत करके बिजली की मोटरों से चलाने योग्य बनाया गया : बरिंदर कुमार गोयल

कहा, गेटों का पहले से अधिक सुरक्षित डिज़ाइन तैयार किया गया

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 09:53 IST

माधोपुर हेडवर्क्स के 54 गेटों का आधुनिकीकरण और मजबूतीकरण करके उन्हें बिजली की मोटरों से संचालित करने योग्य बनाया गया तथा क्षतिग्रस्त तीन गेटों का नए डिज़ाइन के अनुसार रिकॉर्ड समय में पुनर्निर्माण किया गया। इन सभी कार्यों पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह प्रकटीकरण पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा माधोपुर हेडवर्क्स के निर्मित गेटों का निरीक्षण करने के बाद किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल पिछले कल से जिला पठानकोट के अंदर उन क्षेत्रों का जायज़ा ले रहे हैं, जहाँ पिछले वर्ष बाढ़ के कारण नुकसान हुआ था और जहाँ विभाग द्वारा वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उनके द्वारा आज लगातार दूसरे दिन शाहपुरकंढी रोड स्थित ओशो आश्रम के निकट रावी के किनारे स्थित ऐसे क्षेत्रों का दौरा किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘मैं उन सभी क्षेत्रों में जा रहा हूँ, जो पिछले वर्ष बाढ़ की मार के कारण प्रभावित हुए थे। इस बार राज्य को पहले वाली स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों का अग्रिम रूप से जायज़ा लिया जा रहा है।’ कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि 27 अगस्त, 2025 को आई भीषण बाढ़ के दौरान हुए नुकसान के बाद विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए दोनों ओर लगभग 500 मीटर लंबे सुरक्षा बांधों का निर्माण किया।

अस्थायी रिंग बांध बनाकर 1 अक्टूबर 2025 से पंजाब और जम्मू-कश्मीर की नहरों में पुनः पूरी क्षमता से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि 54 गेटों का आधुनिकीकरण करके उन्हें बिजली की मोटरों से संचालित करने योग्य बनाया गया और क्षतिग्रस्त तीन गेटों का नए डिज़ाइन के अनुसार रिकॉर्ड समय में पुनर्निर्माण किया गया।

इन सभी कार्यों पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान जहाँ-जहाँ कमज़ोर और संवेदनशील स्थानों की पहचान हुई थी, वहाँ मजबूतीकरण और मरम्मत के सभी कार्य पहले ही पूरे कर लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि वर्षा ऋतु के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD