Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में गलघोटू से बचाव के लिए 57.7 लाख से अधिक पशुधन का किया जाएगा टीकाकरण: गुरमीत सिंह खुड्डियाँ

अब तक 16.49 लाख पशुओं का हो चुका है टीकाकरण; गुरमीत खुड्डियाँ द्वारा पशुपालन विभाग को 30 जुलाई तक शेष रहते पशुधन का टीकाकरण करने के दिए निर्देश

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 18:25 IST

मॉनसून सीज़न के दौरान राज्य के पशुधन की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब भर में 57.70 लाख से अधिक गायों और भैंसों को गलघोटू रोग से बचाने के लिए राज्य-स्तरीय टीकाकरण अभियान चलाया है। इस अभियान के संबंध में विवरण साझा करते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने बताया कि विभाग ने 30 जुलाई, 2026 तक 57,70,979 पशुधन का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य भर में 16,49,598 पशुधन का पहले ही टीकाकरण किया जा चुका है, जो मॉनसून के दौरान होने वाली इस बीमारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। स. खुड्डियाँ ने कहा, ‘समय पर टीकाकरण बरसात के मौसम में तेज़ी से फैलने वाले इस घातक संक्रमण से निपटने के लिए सबसे प्रभावी समाधान है। 

पंजाब सरकार पशुपालकों की आजीविका और पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने पशु मालिकों से अपील की कि वे तुरंत अपने नजदीकी सरकारी वैटेनरी संस्थानों से संपर्क करें और बिना किसी देरी के अपने पशुओं का टीकाकरण करवाएँ। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान राज्य के सिविल वैटेनरी अस्पतालों और वैटेनरी डिस्पेंसरियों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से चलाया जा रहा है, जहाँ एच.एस. वैक्सीन आसानी से उपलब्ध है। विभाग ने कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को मजबूत किया है और विशेष रैपिड-रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं ताकि सामान्य क्षेत्रों के साथ-साथ उच्च-जोखिम वाले और बाढ़-संभावित क्षेत्रों में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित की जा सके।

पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में और तेज़ी लाने और 30 जुलाई, 2026 से पहले शेष रहते पशुधन को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड स्टाफ से यह सुनिश्चित करने को कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक गाँव को कवर किया जाए क्योंकि यह टीकाकरण पशुओं के स्वास्थ्य और राज्य की डेयरी-आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री भंडारी ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD