Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिविल डिफेंस एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करेंगे: डॉ. हिमांशु अग्रवाल

उपायुक्त ने चेतना प्राजेक्ट तहत सिविल डिफेंस एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों के प्रथम बैच का उत्साहवर्धन किया

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 16:16 IST

पटियाला के उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घायल अथवा पीड़ित व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। वह जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा चेतना प्राजेक्ट तहत शिक्षकों के लिए आयोजित सिविल डिफेंस एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने वाले शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

आज यहां सरकारी महिंद्रा कॉलेज में प्रथम बैच के प्रशिक्षित शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने आह्वान किया कि वे कठिन समय में लोगों की जान बचाने की इस भावना को सदैव जीवित रखें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार एवं सिविल डिफेंस का बुनियादी ज्ञान बहुमूल्य जीवन बचा सकता है और प्रत्येक नागरिक को इन आवश्यक जीवनरक्षक कौशलों से लैस होना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न जीवनोपयोगी कौशलों से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पटियाला जिले में चेतना परियोजना के अंतर्गत शिक्षकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अब वे अपने-अपने विद्यालयों में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सिविल डिफेंस एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने का प्रयास करें। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं में आपातकालीन प्रतिक्रिया, आपदा प्रबंधन की तैयारी तथा प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता पैदा करने से एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि इस प्रकार के क्षमता-विकास कार्यक्रम आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. प्रितपाल सिंह ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से जिले भर के लगभग 190 शिक्षकों को सिविल डिफेंस एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक जसपाल सिंह, रणजीत सिंह मान, धर्मपाल सिंह, होम गार्ड्स के नोडल अधिकारी मोहंदीप सिंह, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन के.एस. सेखों, गुरकीरत सिंह, परमजीत सिंह बादशाहपुर, कुलवंत धीमान, सुरेश चंद्र मक्कड़, करनैल सिंह, भावुक शर्मा, प्रितपाल सोढ़ी, अधिवक्ता कृष्ण कुमार तथा अन्य सिविल डिफेंस वार्डन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD