Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

अमृतसर में 25 किलो हेरोइन सहित 3 काबू

गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्कर के इशारे पर कर रहे थे काम : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 13:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को 25 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी गांव जंडौर (होशियारपुर), रवि कुमार निवासी कृपाल कॉलोनी, दसूहा (होशियारपुर) और विशाल सिंह निवासी फतेहपुर, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों की हुंडई वर्ना कार (पीबी-10-जीएस-7779), जिसका इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए किया जा रहा था, भी जब्त कर ली है।

यह कार्रवाई सीआई अमृतसर द्वारा एक दिन पहले दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को 13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे तथा विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा रहे थे।

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि संदिग्ध भूपिंदर सिंह और रवि कुमार हेरोइन की बड़ी खेप के सौदे के लिए अमृतसर के गांव गिल स्थित मेहता रोड पर अपने साथी विशाल सिंह से मिलने वाले हैं।उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और अमृतसर के गांव गिल की दाना मंडी के पास से भूपिंदर सिंह, रवि कुमार और विशाल सिंह को हिरासत में ले लिया। 

तलाशी के दौरान पुलिस ने विशाल सिंह के कब्जे से 8 किलो हेरोइन तथा भूपिंदर सिंह और रवि कुमार के कब्जे से 17 किलो हेरोइन बरामद की।डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं तथा मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान करने और पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर संख्या 44, दिनांक 07-07-2026 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD