Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल

Raghav Juyal, Sanjay Kapoor, Chandan Roy Sanyal, Bhai Tera Star Hai, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 16:55 IST

विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में एक्टर राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल एक साथ नजर आएंगे। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की शानदार स्टार कास्ट की एक झलक दिखाई, जिससे उन टैलेंटेड कलाकारों को करीब से देखने का मौका मिला, जो इस कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म में जान डालेंगे।

फिल्म में राघव, अजय सिंह के मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में बरखा सिंह, निहारिका एनएम, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निक्की अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज्जेह और देव बी अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। मेकर्स के द्वारा जारी टीजर में फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, यह फिल्म की मजेदार दुनिया में खूब कॉमेडी, ड्रामा और उथल-पुथल का वादा करती है। ईस्टवुड पिक्चर्स द्वारा पेश की गई 'भाई तेरा स्टार है', ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज 2 का प्रोडक्शन है। विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सुदीप्तो सरकार और विवेक बी अग्रवाल ने लिखा है और इसे अवंतिका हरि, सुनील रूपानी और विवेक बी अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

डायरेक्टर की बात करें तो विवेक बी अग्रवाल के प्रोडक्शंस में अंग्रेजी भाषा की फीचर फिल्म 'लैंड गोल्ड वूमेन' शामिल है, जिसे अंग्रेजी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उनके प्रोडक्शन क्रेडिट्स में कई अन्य फिल्में भी शामिल हैं, जिसमें 'क्वीन', 'बॉम्बे वेलवेट', 'उड़ता पंजाब', 'सुपर 30', '83', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'विक्रम वेधा' है।

उन्होंने 2018 में पहली भारतीय नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को भी प्रोड्यूस किया था, जिसमें उन्होंने पहले सीजन के सभी आठ एपिसोड्स को सुपरवाइज किया था। प्रोड्यूस करने के अलावा विवेक अग्रवाल ने अर्जुन रामपाल स्टारर हिंदी फीचर फिल्म 'आई सी यू' का निर्देशन भी किया।

वहीं, राघव जुयाल की बात करें तो वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 3' में कंटेस्टेंट और फाइनलिस्ट रहने के बाद मशहूर हुए। वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' में भी कंटेस्टेंट थे। 2024 में उन्हें एक्शन थ्रिलर 'किल' और सीरीज 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' से पहचान मिली।

 

Tags: Raghav Juyal , Sanjay Kapoor , Chandan Roy Sanyal , Bhai Tera Star Hai , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD