Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना

श्री गुरु रविदास जी के सर्व साझीवाला, बराबरी, सामाजिक न्याय और विश्व भाईचारे के सदैव संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा : मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 18:25 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा चलाई गईं 3 डॉक्यूमेंट्री वैनों को जिले के विभिन्न गांवों के लिए स्थानीय रेड क्रॉस भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वैनें गांव-गांव जाकर लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं से परिचित करवाएंगी।

उन्होंने कहा कि इन वैनों के जरिए गुरु जी के सर्व साझीवाला, बराबरी, सामाजिक न्याय और विश्व भाईचारे के शाश्वत संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. वी. मौजूद थी। श्री भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने की प्रतिबद्धता के तहत पूरे राज्य में यह वैनें चलाई गई है। 

उन्होंने बताया कि एल.ई.डी. स्क्रीनों से लैस इन वैनों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं समूची जनता के लिए प्रकाश स्तंभ है, जिन्हें दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रयास गुरु जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य सरकार द्वारा पूरे साल चलने वाले प्रोग्रामों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जालंधर जिले में आज तीन वैनों को रवाना किया गया है, जो पहले नकोदर, करतारपुर और आदमपुर सब डिवीजन के गांवों में जाएंगी और हर वैन के माध्यम से रोजाना दो गांवों में यह विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी।

 उन्होंने लोगों को गुरु जी के जीवन और उपदेश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल और अन्य हस्तियां भी मौजूद थी।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD