Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं

Special Day, Neetu Singh, Neetu Singh Birthday, Neetu Kapoor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 16:34 IST

बॉलीवुड ने हर दशक में एक से बढ़कर एक दिग्गज अभिनेत्री पाई है, जिन्होंने अपनी शानदार अभिनय, बेमिसाल खूबसूरती और लाजवाब डांस मूव्स से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को ऊंचाइयों तक पहुंचाने और लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हीं हिंदी चलचित्र अभिनेत्रियों में एक नीतू सिंह हैं, जो अब नीतू कपूर के नाम से जानी जाती हैं।

बॉलीवुड की 1960 और 1970 के दशक की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक, नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई 1958 को नई दिल्ली में एक पंजाबी जाट सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम दर्शन सिंह और मां का नाम राजी कौर था। हालांकि, बेहद कम उम्र में पिता के निधन के बाद नीतू परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने लगी।

नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर था लेकिन फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने के दौरान उन्हें 'बेबी सोनिया' या 'बेबी नीतू' के स्क्रीन नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद में फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी शुरुआत के साथ उन्हें 'नीतू सिंह' नाम दिया गया। बाल कलाकार के रूप में नीतू ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से की।

इसके बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई और फिल्मों में काम किया, जिसमें 'दस लाख' और 'दो कलियां' शामिल हैं। बाल अभिनेत्री के रूप में उनकी 'दो कलियां' फिल्म सबसे लोकप्रिय रही। इसमें उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया और उन्हें खूब सराहना मिली। इसके बाद नीतू ने एक मुख्य अभिनेत्री के रूप में फिल्म 'रिक्शावाला' से इंडस्ट्री में कदम रखा।

इसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया, जिसमें 'कभी-कभी', 'यादों की बारात', 'दीवार', 'खेल खेल में', 'काला पत्थर', 'अमर अकबर एंथनी', 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', आदि फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के बदौलत वह 70 के दशक की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक बन गईं।

अभिनेत्री ने 22 जनवरी 1980 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय और परिवार पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से लंबे समय का ब्रेक लिया। अभिनेत्री ने शादी के 26 वर्ष बाद एक बार फिर पर्दे पर 'लव आज कल' फिल्म से शानदार वापसी की और 'दो दूनी चार,' 'जब तक है जान,' 'जुग जुग जियो,' और 'बेशरम' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

दर्शकों को पर्दें पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी काफी पसंद आती थी। नीतू सिंह ने अपने प्रेमी और फिर पति ऋषि कपूर के साथ लगभग 12 फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसमें 'खेल खेल में', 'रफू चक्कर', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथोनी', 'दूसरा आदमी', 'दुनिया मेरी जेब में', 'जहरीला इंसान', 'पति पत्नी और वो', 'जिंदा दिल', 'अनजाने में', 'झूठा कहीं का' और 'धन दौलत' शामिल हैं।

नीतू सिंह ने अपने पूरे करियर में लगभग 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनके दो बच्चे हैं, अभिनेता रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वहीं, बेटा रणबीर कपूर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। रिद्धिमा के पति का नाम भरत साहनी है, जो कि एक बिजनेसमैन हैं और दोनों की एक बेटी समारा है। वहीं, रणबीर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की है और उनकी भी एक बेटी राहा है।

 

Tags: Special Day , Neetu Singh , Neetu Singh Birthday , Neetu Kapoor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD