Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों की भलाई के लिए लगातार किए जा रहे लोक-हितैषी प्रयास: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने न्यू मॉडल हाउस में ‘लोक मिलनी’ प्रोग्राम के दौरान लोगों की समस्याओं का किया निपटारा

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 13:03 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज न्यू मॉडल हाउस में लोक मिलनी प्रोग्राम के दौरान इलाके के लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही निपटारा किया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों को पेश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए ‘लोक मिलनी’ प्रोग्रामों की अनोखी पहल की गई है, जिसे राज्यवासियों द्वारा भारी समर्थन दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की मुश्किलों का निपटारा करके उन्हें राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों की भलाई और बेहतरी के लिए लगातार लोक-हितैषी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोक भलाई योजनाओं को जमीन स्तर पर प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है ताकि प्रत्येक योग्य व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

‘मांवां-धीया सत्कार’ योजना को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत जहां स्कूलों का कायाकल्प किया है, वहीं जरूरतमंद परिवारों को ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के लोगों को 10 लाख रुपये तक के नगद रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 600 यूनिट बिजली माफी, बुनियादी ढांचे का विकास, मैरिट के आधार पर नौकरियां समेत अनेक लोक-हितैषी कदम उठाए है।

इस मौके पर काउंसलर रोमी रंधावा के अलावा अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD