Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री का सपना, हर गरीब परिवार का हो पक्का मकान- मनोहर लाल

केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित

Manohar Lal Khattar, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 11:10 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। अपना घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है। घर केवल चारदीवारी नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार होता है। 

उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 से पात्र परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना- मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितंबर 2024 को किया गया था। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ प्राप्त करें। 

इसके लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन रखी गई है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता राशि का सदुपयोग करें।

पारदर्शी व्यवस्था से पात्र लोगों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 ऐसे परिवारों के लिए वरदान सिद्ध होगी, जिनका अपना घर बनाने का सपना वर्षों से अधूरा था। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समयबद्ध तरीके से मकान निर्माण पूरा करने का आह्वान किया।

31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने 31 लाभार्थियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के प्रथम चरण में हरियाणा प्रदेश के कुल 2,174 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें करनाल जिले के शहरी क्षेत्र के 509 लाभार्थी शामिल हैं, जबकि नगर निगम करनाल क्षेत्र के 80 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान की गई है। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD