Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 14:53 IST

हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है; यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है। 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1:25 बजे तक है; इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी।

इस दिन कालाष्टमी भी है। कालाष्टमी पर भगवान शिव के रौद्र और उग्र अवतार काल भैरव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की भी आराधना की जाती है। इस दिन काल भैरव के साथ उनके वाहन (सवारी) काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना जाता है। मंगलवार को अमृत काल सुबह 11:31 बजे पर शुरू होकर दोपहर 1:08 बजे तक रहेगा।

जबकि सुबह 4:15 बजे से 5:03 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। इस दिन सुबह 5:51 बजे सूर्योदय और शाम 7:12 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, रात 11:58 बजे चन्द्रोदय और दोपहर 12:01 बजे चन्द्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा दोपहर 4:24 बजे तक उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र में रहेगा।

इसके बाद रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा। वहीं, 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को हर्षण योग प्रभावी नहीं रहेगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन देर रात 2:01 बजे तक शोभन योग रहेगा, इसके बाद अतिगंड योग शुरू होगा। मंगलवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है।

इस दौरान बिना किसी राहुकाल या अन्य अशुभ समय की चिंता किए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है। वहीं, राहुकाल दोपहर 3:32 से 5:15 बजे तक रहेगा, गुलिक काल दोपहर 12:27 से 2:11 बजे के बीच रहेगा। यमगंड काल सुबह 8:58 बजे से 10:42 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है।

वहीं, 7 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे और चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेगा। 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना आवश्यक भी है, तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD