Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब भाजपा अध्यक्ष का तीखा हमला - पंजाब की रेत भी खा गई 'आप' सरकार, 19,400 करोड़ का हिसाब मांगा

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 18:42 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनावों के दौरान पंजाब के लोगों से रेत-बजरी खनन से 20 हजार करोड़ रुपये की आय का जो वादा किया गया था, वह पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो अवैध खनन रुका और न ही सरकारी खजाना भरा। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में पूरी कोशिशों के बावजूद सरकार केवल 600 करोड़ रुपये ही एकत्र कर सकी, जिसमें से लगभग 150 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आने वाले खनिज पर लगाए गए कर से प्राप्त हुए हैं। अर्थात पंजाब की अपनी खनन गतिविधियों से होने वाली आय इससे भी कम रही।

उन्होंने सवाल उठाया कि शेष 19,400 करोड़ रुपये आखिर कहां गए। उन्होंने कहा कि खुलेआम टिप्पर दौड़ते रहे, नदियों का सीना छलनी होता रहा, लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी रही। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि दिल्ली में चुनाव हारने के बावजूद रिमोट कंट्रोल से पंजाब चलाने वाले ये नेता लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर खुद पंजाब की रेत तक खा गए। 

उन्होंने आगे कहा कि यह तो केवल एक गारंटी का हिसाब है, बाकी गारंटियों का हिसाब अलग से लिया जाएगा। ढिल्लों ने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि जिस 'इंकलाब' का ढोल पीटकर ये सत्ता में आए थे, आज वह पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। 

उनका तथाकथित इंकलाब केवल झूठे नारों तक सीमित रहा। पंजाब की नदियों की लूट हुई, सरकारी खजाना खाली रहा और जनता के हिस्से सिर्फ जुमले आए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इन झूठी गारंटियां देने वाले झूठे इंकलाबियों से जवाब मांगने के लिए तैयार बैठे हैं। गांव-गांव में लोग इनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD