Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं

Ranveer Singh, Ranveer Singh Birthday, Arjun Rampal, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 14:51 IST

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा। अर्जुन रामपाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई झलकियां दिखाई गई।

इस वीडियो की शुरुआत एक खास स्केच से होती है, जिसमें रणवीर सिंह के फिल्मी किरदार का प्रभावशाली चित्रण दिखाया गया है। यह स्केच उनकी फिल्म में निभाए गए किरदार की गंभीरता को दर्शाता है। इसके बाद वीडियो में फिल्म के सेट से कई बिहाइंड द सीन पल देखने को मिलते हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह एक साथ बैठकर हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं।

वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाई गई दमदार एक्शन परफॉर्मेंस की झलकियां भी शामिल हैं। इस वीडियो के साथ अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे शेर-ए। आने वाले समय में और भी शानदार यादें हो, बेहतरीन परफॉर्मेंस, कामयाबी, प्यार, हंसी और जश्न के लिए शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे।

ढेर सारा प्यार और एक बड़ी-सी झप्पी।" गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह दोनों ने निर्देशक आदित्य धर की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' में साथ काम किया है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच इसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 में रिलीज हुआ।

इन फिल्मों में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया एजेंसी के अंडरकवर अधिकारी जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई, जो गुप्त मिशन के दौरान हमजा अली मजारी की पहचान के साथ काम करता है। वहीं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में नजर आए। कहानी में उनके किरदार को कई आतंकी अभियानों का मास्टरमाइंड बताया गया और उसे "एंजेल ऑफ डेथ" के नाम से जाना जाता है।

 

Tags: Ranveer Singh , Ranveer Singh Birthday , Arjun Rampal , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD