Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ

 

आने वाले मुश्किल शेड्यूल की तैयारी, रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah, Sports News, Cricket, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 13:12 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में प्रैक्टिस के दौरान रेड बॉल से गेंदबाजी करते नजर आए, जिससे पता चलता है कि वह आगामी मुश्किल शेड्यूल के लिए तैयारी कर रहे हैं। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें रेड एसजी बॉल से गेंदबाजी करते नजर आए।

इस दौरान गुजरात की घरेलू टीम के साथी खिलाड़ी भी उन्हें देख रहे थे। पिछले कुछ दिनों से बुमराह गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर अपनी घरेलू टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह पिछली बार 20 मई 2026 को आईपीएल में खेलते नजर आए थे। बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी।

बुमराह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलते नजर आने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र घरेलू टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों से भी आराम दिया गया था। हालांकि, बुमराह सितंबर में एशियन गेम्स के दौरान टी20 मुकाबलों का हिस्सा होंगे। रेड-बॉल क्रिकेट के नजरिए से, बुमराह की जरूरत श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ज्यादा होगी।

यह सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जानी है। श्रीलंका का टेस्ट दौरा ऐसा पहला मौका होगा, जब बुमराह इस द्वीपीय देश में रेड-बॉल मैच खेलेंगे। इसके बाद 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। भारतीय टीम 9 मुकाबलों के बाद 48.15 प्रतिशत प्वाइंट्स (पीसीटी) के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

ऐसे में फाइनल मुकाबले में जगह पक्की करने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बुमराह की फॉर्म बहुत अहम होगी। जसप्रीत बुमराह ने 52 टेस्ट मुकाबलों में 19.79 की औसत के साथ 234 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में यह दाएं हाथ का गेंदबाज 149 विकेट ले चुका है। 95 टी20 मुकाबलों में बुमराह ने 121 विकेट अपने नाम किए हैं।

 

Tags: Jasprit Bumrah , Sports News , Cricket , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD