Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नगर निगम चुनाव तैयारियों का ऑब्जर्वर सेनू दुग्गल ने लिया जायजा

5 जुलाई को होशियारपुर के 50 वार्डों के लिए 1.33 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 10:23 IST

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर 5 जुलाई को होने वाले मतदान संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सेनू दुग्गल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार के साथ चुनावी प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि नगर निगम के 50 वार्डों के लिए कुल 1,33,569 मतदाता 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 139 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि चुनावों के मद्देनजर 12 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह भी उपस्थित थे।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आईएएस अधिकारी एवं चुनाव ऑब्जर्वर सेनू दुग्गल का कैंप कार्यालय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सिविल लाइंस, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत अथवा जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 94787-84338 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह को नगर निगम चुनावों के लिए पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में गुरप्रीत सिंह चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करने के साथ-साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करेंगे।

उनका कैंप कार्यालय भी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सिविल लाइंस, होशियारपुर में स्थापित किया गया है। जिला निवासी एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े व्यक्ति कानून-व्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी किसी भी विषय पर उनसे मोबाइल नंबर 99881-36351 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD