Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

सरकार की नीतियों को जन-जन तक ले जाएं कांग्रेस के कार्यकर्त्ताः मुख्यमंत्री

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News, Vikramaditya Singh, Brij Lal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 18:11 IST

भाजपा को झटका देते हुए शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से ज्यादा समर्थकों सहित आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बृजलाल और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है और प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का घर है और विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। 

इस अवसर पर बृजलाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा तथा मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन सभी के कांग्रेस पार्टी में आने की उन्हें बेहद खुशी है। 

उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने को कहा। इस अवसर बृजलाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्य प्रणाली और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रभावित होकर आज वे कांग्रेस पार्टी में आए हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भाजपा को नेताओं की पार्टी बताया है, जबकि यह पूर्व में कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह बात शत-प्रतिशत सही है और आज भाजपा के पांच वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए आपसी लड़ाई में उलझे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी रिपीट करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News , Vikramaditya Singh , Brij Lal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD