Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल

 

भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान

ई-मोबिलिटी की ओर बदलाव में हरित विकास, सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी शासन और सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है, जिससे दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित हो सके : श्री भूपेंद्र यादव

Bhupender Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 16:19 IST

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित 'इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: विकसित भारत के लिए भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनाना' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में वे मुख्य अतिथि थे। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, उद्योगपति, वाहन निर्माता, प्रौद्योगिकी प्रदाता और अन्य हितधारक भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकास को गति देने और वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण केंद्र के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए।

विचार-विमर्श में नीतिगत निरंतरता, मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण के स्थानीयकरण, लचीली बैटरी आपूर्ति श्रृंखलाओं, वित्तीय सहायता और तकनीकी नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया ताकि ईवी को अपनाने में तेजी लाई जा सके और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के तहत भारत को वैश्विक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब के रूप में स्थापित किया जा सके।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि भारत का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बदलाव मात्र एक तकनीक को दूसरी तकनीक से बदलना नहीं है, बल्कि यह एक स्थायी औद्योगिक इकोसिस्टम का निर्माण करना है जो विनिर्माण को मजबूत करे, हरित रोजगार सृजित करे और प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के विजन का समर्थन करे।

उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे हम इस बदलाव को गति देते हैं, हमारा ध्यान हरित विकास, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी शासन और एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर केंद्रित रहना चाहिए जो दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करे।” श्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि सरकार ने पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों को सरल बनाने, परिवेश पोर्टल के माध्यम से अनुमोदन प्रणालियों को डिजिटल बनाने, अनुपालन आवश्यकताओं को तर्कसंगत बनाने और पर्यावरण सुरक्षा उपायों से समझौता किए बिना कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सुधारों से जिम्मेदार विकास सुनिश्चित करते हुए निवेश में तेजी आ रही है। श्री यादव ने कहा, “भारत का भविष्य एक रैखिक ‘टेक - मेक – डिस्पोज़’ यानी ‘लेना-बनाना-निपटाना’ मॉडल से हटकर पुन: उपयोग, रीसायकल और सतत संसाधन प्रबंधन पर आधारित सर्कुलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने में निहित है।”

उन्होंने कहा कि विद्युत गतिशीलता को मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत विनिर्माण का स्थानीयकरण, महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला, बैटरी रीसायकल और संसाधन दक्षता द्वारा समर्थित होना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि उद्योग, नीति निर्माताओं और संस्थानों को मिलकर एक नवाचार-आधारित इकोसिस्टम का निर्माण करना होगा जो भारत को स्वच्छ परिवहन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करे।

उन्होंने कहा, “पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को साथ-साथ प्रगति करनी होगी, और सहयोगात्मक कार्रवाई के माध्यम से भारत सतत विनिर्माण, हरित परिवहन और जलवायु-जागरूक विकास में वैश्विक अग्रणी के रूप में उभर सकता है।” उद्घाटन सत्र में एसोचैम के अध्यक्ष और यूएनओ मिंडा के चेयरमैन श्री निर्मल के. मिंडा, एसोचैम नेशनल काउंसिल ऑन ग्रीन मोबिलिटी के चेयरमैन और जेबीएम ग्रुप के वाइस सीएमडी श्री निशांत आर्य और एसोचैम के महासचिव श्री सौरभ सान्याल उपस्थित थे।

 

Tags: Bhupender Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD