Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना

विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में मेयर सरबजीत सिंह समाना ने दिखाई हरी झंडी

Sarabjeet Singh, SAS Nagar, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 17:03 IST

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज विधानसभा क्षेत्र मोहाली से श्रद्धालुओं को लेकर 68वीं और 69वीं बस श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना की गई। विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के हलका कोऑर्डिनेटर एवं स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, जलियांवाला बाग तथा अटारी-वाघा सीमा के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 68वीं बस गांव दुराली से करमजीत सिंह के नेतृत्व में तथा 69वीं बस सेक्टर-79 से आम आदमी पार्टी यूथ विंग, जिला मोहाली के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बैंस के नेतृत्व में रवाना की गई।

मेयर ने कहा कि योजना के हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालुओं का पंजीकरण एवं समन्वय का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है तथा इसकी नियमित रिपोर्ट विधायक कुलवंत सिंह को सौंपी जाती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनके उत्साह और श्रद्धा को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई तथा वे स्वयं को इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।

इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह बैंस, भूपिंदर सिंह जोहल, जगपाल सिंह, बलविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, जतिंदर कटियार, सुखदेव सिंह, मेहर सिंह, जसबीर सिंह, कुलविंदर कौर, संतोष कुमारी, हरदीप कौर, अमरजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarabjeet Singh , SAS Nagar , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD