Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर

Bharti Singh, TV, Television, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 16:10 IST

भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट हैं। भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर के एक बेहद साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था। भारती के दो बड़े भाई-बहन हैं।

हालांकि, उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब मात्र 2 वर्ष की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया। भारती ने पंजाब से ही ग्रेजुएशन पूरी की है। भारती ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में स्टार वन के 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो से बतौर एक प्रतियोगी के रूप में की, जहां उनकी हास्य प्रतिभा को काफी सराहा गया और वह दूसरी रनर-अप रहीं।

इसके बाद भारती ने एक के बाद एक कई कॉमेडी और रिएलिटी शो के साथ टीवी प्रोग्राम में अपनी होस्टिंग और कॉमेडी के हुनर का जलवा बिखेरा और लोगों के बीच पहचान बनाई, जिनमें 'द कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'लाफ्टर शेफ्स', 'कॉमेडी सर्कस', 'खतरा खतरा खतरा', 'बिट्टू बक-बक', 'झलक दिखला जा', 'हुनरबाज', 'खतरों के खिलाड़ी' आदि शामिल हैं।

भारती सिंह के 'बिट्टू', 'लल्ली' जैसे किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है, जिसके जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। 30 जून को भारती के एक काफी लोकप्रिय टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के सीजन 3 का सफर समाप्त हुआ है, जिसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा था।

इस शो की होस्ट भारती सिंह थी और इसे मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते थे, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के मशहूर कलाकार हंसी-मजाक के बीच स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की चुनौती स्वीकार करते थे। भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और प्रसिद्ध टीवी लेखक व होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की और उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम लक्ष्य लिंबाचिया (गोला) और यशवीर लिंबाचिया (काजू) हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

 

Tags: Bharti Singh , TV , Television , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD