Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

Health, Kullu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कुल्लू , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 15:56 IST

सांफिआ एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र , क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय स्वास्थ्य संस्थान, रायसन में आशा कार्यकर्ताओं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) के लिए एक दिवसीय क्षमता-विकास कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों में विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान, समयबद्ध रेफरल और प्रारंभिक हस्तक्षेप सेवाओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

डॉ मोहित,चिकित्सा अधिकारी ने ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। इसमें 50 आशा कार्यकर्ताओं एवं सीएचओ ने भाग लिया। यह रायसन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दूसरी प्रशिक्षण कार्यशाला थी।

प्रशिक्षण को सहभागी बनाने के लिए केस स्टडी आधारित इंटरैक्टिव गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रारंभिक संकेतों की पहचान, रेफरल प्रक्रिया और परिवारों को परामर्श देने पर चर्चा की। इस अवसर पर सांफिआ की निदेशक डॉ. श्रुति भारद्वाज ने कहा कि संस्था समुदाय स्तर पर बच्चों के विकासात्मक माइलस्टोन की नियमित निगरानी को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि विकासात्मक विलंब या दिव्यांगता के संकेत वाले बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें DEIC और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में श्री बीजू हिमदल ने  सांफिआ   के दृष्टिकोण, मिशन और सामुदायिक स्वास्थ्य एवं बाल विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संस्था स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता, दिव्यांगता समावेशन और प्रारंभिक हस्तक्षेप सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण RBSK के उद्देश्यों को सशक्त बनाने और बच्चों में विकासात्मक विलंब एवं दिव्यांगता की समय पर पहचान सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

कार्यशाला में स्वास्थ्य शिक्षिका श्रीमती ममता, पावनी वात्स्यायन, अमृतांश पराशर, सनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Tags: Health , Kullu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD