Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की

गांव के विकास कार्यों के लिए पंचायत को चेक सौंपा

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 15:46 IST

शामचुरासी विधानसभा हलके के काहलवां गांव में  कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव वासियों की समस्याएं सुनीं और पंचायत को विकास कार्यों के लिए चेक भी दिया। इस मौके पर पंचायत सदस्य आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए। 

इस समय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि लोगों से मिले प्यार, विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी गांव वासियों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि गांव के विकास कार्यों को और गति देने के लिए पंचायत को विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। 

मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि यह रकम गांव में बुनियादी सुविधाओं, गलियों और नालियों, सफाई, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों और अन्य जरूरी विकास कार्यों को और मजबूत करने पर खर्च की जाएगी, ताकि हर गांव वासी को रहने की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने राज्य के गांवों में विकास कार्यों के लिए रिकॉर्ड फंड जारी किए हैं। 

आज हर गांव में लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं और सरकार का मकसद सिर्फ घोषणा करना नहीं बल्कि हर वादे को जमीनी स्तर पर पूरा करना है। मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि ‘लोक मिलनी’ जैसे प्रोग्राम का मकसद लोगों और सरकार के बीच की दूरी को कम करना है, इन प्रोग्राम के जरिए लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उन्हें हल करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है। 

इस मौके पर इंदरजीत कौर सरपंच, मनप्रीत सिंह पंच, गुरनाम सिंह पंच, सुखविंदरपाल सिंह पंच, प्रीतम कौर पंच, सरबजीत कौर पंच, कैप्टन हरतेक सिंह, गुरमुख सिंह साबी, अकबाल सिंह नंबरदार, काबल सिंह नंबरदार, सतनाम सिंह फौजी, धरमिंदर सिंह फौजी, गुरपिंदरजीत सिंह, सतिंदरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह फौजी, हरजिंदर कौर आदि बड़ी संखया में गांव वासी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD