Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 14:40 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अब 'गोल्डन एज' (स्वर्णिम दौर) में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में लगातार गिरावट, रिकॉर्ड निवेश, शेयर बाजार की मजबूती और रोजगार में बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। बुधवार (स्थानीय समय) को नॉर्थ डकोटा के मेडोरा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि ऊर्जा की कीमतों में कमी का सीधा फायदा अमेरिका के आम लोगों और कारोबारियों को मिलेगा।

उन्होंने कहा, "तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई इससे खुश है या दुखी। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि कीमतें और नीचे आएं। तेल की कीमतें इतनी तेजी से गिर रही हैं, जितनी किसी ने कभी सोची भी नहीं थी।" राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाज इतनी बड़ी संख्या में निकल रहे हैं, जितनी पहले कभी नहीं देखी गई।

हम नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिकी शेयर बाजार और रोजगार के आंकड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और रोजगार के मामले में भी देश ने नया इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा, "हर दिन शेयर बाजार नया रिकॉर्ड बना रहा है। आज हमारे देश में इतिहास के किसी भी दौर की तुलना में सबसे ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।"

महंगाई के मुद्दे पर ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को बाइडेन प्रशासन से भारी महंगाई विरासत में मिली थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "हमें बाइडेन से बहुत बड़ी महंगाई की समस्या मिली थी, लेकिन अब कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं।" संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, "यह अमेरिका के स्वर्णिम दौर की सिर्फ शुरुआत है।

मुझे पूरा विश्वास है कि अमेरिका का सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है।" हालांकि, ट्रंप का यह भाषण मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट की विरासत को समर्पित था, लेकिन उन्होंने अपनी सरकार की आर्थिक नीतियों का जिक्र किया। उनका कहना था कि ऊर्जा की घटती कीमतें, बढ़ता विदेशी निवेश और रोजगार के नए अवसर इस बात का संकेत हैं कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत का प्रमुख व्यापारिक साझेदार भी है। ऐसे में अमेरिका की आर्थिक स्थिति, शेयर बाजार, निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों पर भारत भी करीब से नजर रखता है, क्योंकि इनका सीधा असर वैश्विक निवेश, मांग और भारत में आयात होने वाले कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ महंगाई पर भी पड़ता है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD