Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल

 

डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘राइट टू रिपेयर’ आदेश पर हस्ताक्षर किए

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वाशिंगटन , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 14:32 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य वाहन मरम्मत को सस्ता और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अपनी कारों की मरम्मत खुद करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, बिना अनावश्यक सरकारी प्रतिबंधों या बढ़ी हुई लागतों का सामना किए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) के तहत अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) को निर्देश दिया गया है कि वह वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियाँ स्वयं ठीक करने के अधिकार को बढ़ावा दे और आफ्टरमार्केट पार्ट्स उद्योग में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करे। इस पहल का उद्देश्य वाहन रखरखाव और मरम्मत की लागत को कम करना बताया गया है।

ट्रम्प ने हस्ताक्षर से पहले कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है, इससे आपकी कार की कीमत कम होगी। आपकी कार को ठीक कराने की लागत भी कम होगी। यह वहनीयता से जुड़ा मुद्दा है।” उन्होंने कहा कि यह मुद्दा तब उनके सामने आया जब उन्हें पता चला कि लोग अपनी गाड़ियों की मरम्मत करने पर सरकारी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह मेरे ध्यान में इसलिए आया क्योंकि मैंने देखा कि लोग अपनी कार ठीक करने पर गिरफ्तार किए जा रहे थे। यह बात विश्वास करने योग्य भी नहीं है।” ट्रम्प ने आगे कहा, “यह ‘राइट टू रिपेयर’ है और मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सामान्य समझ (कॉमन सेंस) की बात है।” उन्होंने यह भी कहा कि कई वाहन मालिकों के पास पेशेवर मैकेनिकों से भी बेहतर कौशल होता है।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग तो इतने अच्छे मैकेनिक होते हैं कि वे दुकान के मैकेनिक को बताते हैं कि उनकी कार या ट्रक कैसे ठीक करना है।” ईपीए प्रमुख ली जेल्डिन ने कहा कि यह आदेश फरवरी में कृषि उपकरणों के लिए लाई गई ‘राइट टू रिपेयर’ नीति को आगे बढ़ाता है और अब इसे यात्री वाहनों तक विस्तारित करता है। उन्होंने कहा, “यह एक प्रेसिडेंशियल मेमो है जो मरम्मत के अधिकार का समर्थन करता है।

अमेरिकी नागरिकों को अपनी गाड़ी ठीक करने का अधिकार है। राष्ट्रपति ट्रम्प इस पर जोर देते हैं। हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे जो अपनी गाड़ी खुद ठीक करते हैं, जैसा कि पिछली सरकारें करती थीं।” जेल्डिन ने यह भी कहा कि प्रशासन “सस्ते नकली आफ्टरमार्केट पार्ट्स” के आयात को सीमित करने और कैलिफ़ोर्निया की आफ्टरमार्केट पार्ट्स प्रमाणन में एकाधिकार भूमिका को समाप्त करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा, “केवल सीएआरबी (कैलिफोर्निया एयर रिसोर्स बोर्ड) ही इन पार्ट्स का थर्ड-पार्टी सर्टिफायर है, जो कि पिछड़ा हुआ और त्रुटिपूर्ण सिस्टम है।” उन्होंने कहा, “हम इस एकाधिकार को खत्म करेंगे और अब सीएआरबी एकमात्र प्रमाणन संस्था नहीं रहेगा।” प्रशासन के अनुसार, इस कदम से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वाहन मरम्मत की लागत कम होगी और स्वतंत्र मैकेनिकों तथा छोटे व्यवसायों को फायदा मिलेगा।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD