Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा

 

एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया

Military, Air Marshal PV Shivanand, Indian Air Force, IAF, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 12:24 IST

एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद एवीएसएम वीएम ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल ने अपना पदभार ग्रहण करने पर,  दक्षिण पश्चिमी वायु कमान युद्ध स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें दिसंबर 1988 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था।

वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, युद्धनीति और हवाई युद्ध विकास संस्थान और वेलिंगटन के रक्षा सेवा स्टाफ महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी हैं। एयर मार्शल को मिग-21 और आईएल-76 एडब्ल्यूएसीएस पर 2800 घंटे से अधिक का कुल उड़ान का अनुभव है। एयर मार्शल ने अपने शानदार सेवा करियर में कई कमांड और स्टाफ पदों पर कार्यरत रहे हैं, जिनमें वाशिंगटन डीसी, यूएसए में भारतीय दूतावास में कनाडा के साथ समवर्ती मान्यता के साथ रक्षा और वायु अताशे के रूप में एक राजनयिक नियुक्ति शामिल है।

उन्होंने भारतीय वायुसेना के दो फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन और पूर्वी क्षेत्र में एक प्रमुख एयरबेस की कमान संभाली है। एयर मार्शल ने वायु संचालन, वायु रक्षा और हवाई सेंसर तथा नेटवर्किंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ एसडब्ल्यूएसी मुख्यालय और वायु मुख्यालय में प्रमुख स्टाफ पदों पर कार्य किया है। एयर मार्शल ने अपने करियर के दौरान प्रमुख प्लेटफार्मों और कई वायु रक्षा पहलों के परिचालन का नेतृत्व किया है, जिससे निगरानी क्षमताओं और एक एकीकृत वायु रक्षा वास्तुकला में काफी वृद्धि हुई है।

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभालने से पहले, एयर मार्शल मुख्यालय, मध्य वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद ने एयर मार्शल तेजिंदर सिंह पीवीएसएम एवीएसएम वीएम का स्थान लिया है, जिन्हें 01 जुलाई 2026 को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी), मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ में एकीकृत रक्षा स्टाफ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

Tags: Military , Air Marshal PV Shivanand , Indian Air Force , IAF , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD