Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफ राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा

 

करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का किया शुभारंभ

योजना शुरू होने पर अमृतसर नार्थ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार का किया स्वागत

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Mawan Dhian Satkar Yojana, Mukh Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 11:57 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपनी अंतिम चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए आज 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के तहत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 प्रति माह तथा सामान्य एवं अन्य सभी वर्गों की महिलाओं के खातों में ₹1,000 प्रति माह की राशि भेज दी है।

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए पंजाब की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की।करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि यह सिर्फ़ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है।

अब हर बहन इस रकम का इस्तेमाल अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं के हिसाब से कर पाएगी। सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। यह योजना आगे भी लगातार जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेष बात यह है कि सरकार ने जुलाई, अगस्त और सितंबर—तीनों महीनों की सहायता राशि एक साथ महिलाओं के खातों में भेज दी है।

उन्होंने बताया कि आज से ही यह सम्मान राशि महिलाओं के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान राशि न केवल उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि उनके सम्मान और आत्मविश्वास को भी नई मजबूती देगी।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Mawan Dhian Satkar Yojana , Mukh Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD