Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

बाबा महाकाल को भांग, पंचामृत पूजन और चंदन किया गया अर्पित, राजा स्वरूप भव्य शृंगार

Religious, Ujjain
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उज्जैन , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:40 IST

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितिया के अवसर पर बुधवार को बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने देर रात से ही कतारबद्ध होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। बुधवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए।

दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

बाबा महाकाल को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। पंचामृत पूजन, भांग, और चंदन अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप शृंगार किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।

अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीती रात से ही बाबा के दर्शन करने के लिए लाइन में खड़े रहे। जानकारी के मुताबिक, पहले महाकाल को शमशान की राख अर्पित की जाती थी, लेकिन अब विशेष रूप से कपिला गाय के गोबर और औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार भस्म का उपयोग होता है। भस्म आरती के दौरान पुरुषों के लिए पारंपरिक धोती-सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य है।

बाबा महाकाल की आरती देश-विदेश में मशहूर है, जिसे देखने के लिए जनसामान्य से लेकर बड़ी हस्तियां भी आती हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया के अवसर पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD