Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है

 

अषाढ़ महीने का शुभारंभ : देवशयनी एकादशी का खास महत्व, इस माह पड़ती है गुप्त नवरात्रि

Religious
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 14:45 IST

अषाढ़ महीने का शुभारंभ 30 जून (मंगलवार) से हो गया है, जो 29 जुलाई तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसको चतुर्थ मास माना जाता है। ज्येष्ठ मास के समापन के तुरंत बाद ही अषाढ़ महीने की शुरुआत हो जाती है। यह महीना केवल ऋतु बदलने वाला ही नहीं है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु की पूजा, जप-तप, दान-पुण्य के लिए विशेष विधान है। इस महीने को भक्ति और पुण्य का महीना कहा जाता है। इसी महीने कई व्रत और पर्व आते हैं, जिनका शास्त्रों में काफी वर्णन मिलता है। अषाढ़ के महीने में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को देश के सबसे प्राचीन और भव्य धार्मिक उत्सवों में से एक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मुख्य मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक निकाली जाती है।

इस वर्ष 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक रथ यात्रा का आयोजन रहेगा। अषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को (देवशयनी एकादशी) होती है। माना जाता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान विवाह, मुंडन, और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।

इसी के साथ ही 'चतुर्मास' की शुरुआत होती है। इस वर्ष 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। अषाढ़ के महीने में ही गुप्त नवरात्र पड़ते हैं। शक्ति की उपासना और गुप्त साधना के लिए यह काफी महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस दौरान गुप्त मंत्रों से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस साधना से शत्रुओं का नाश और सिद्धियां प्राप्त की जाती हैं।

इस दौरान सात्विक भाव, मौन, उपवास और ध्यान के माध्यम से एकाग्रता और आत्मबल को मजबूत किया जा सकता है। इस वर्ष गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को समाप्त होगी। अषाढ़ महीने में ही गुरु पूर्णिमा पड़ती है। अषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देने वाले गुरुओं को समर्पित होता है। इस वर्ष 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD