Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बठिंडा में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

दो पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 10:58 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा में सरहिंद नहर लिंक रोड के पास हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को दो आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काला, सुखचैन सिंह उर्फ पिल्ला और गुरविंदर सिंह उर्फ माणा, सभी निवासी गांव सलाबतपुरा, बठिंडा तथा जशनप्रीत उर्फ जस्सी निवासी गांव दुल्लेवाला, बठिंडा के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल सहित पांच जिंदा कारतूस तथा दो खोखे बरामद किए गए हैं।

हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं, जिनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक हीरो स्प्लेंडर शामिल है, जिन पर सवार होकर वे जा रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और बठिंडा के थाना भगता भाईका में दर्ज एक हालिया आपराधिक मामले में वांछित थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान करने तथा इस व्यापक आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए उनके आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है। कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर एजीटीएफ बठिंडा की पुलिस टीम दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा कर रही थी। 

बठिंडा के गांव गोबिंदपुरा के पास सरहिंद नहर लिंक रोड पर पुलिस पार्टी को देखकर आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि एजीटीएफ के जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी गुरविंदर उर्फ माणा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं पुलिस पार्टी की सरकारी मारुति अर्टिगा वाहन पर भी दो गोलियां लगीं। 

घायल आरोपी का स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के एक सदस्य की हत्या करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में बठिंडा के थाना कैंट में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD