Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने लोगों की समस्याएं सुनीं

कहा, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध

Dalvir Singh Dhillon, Dhuri, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 16:02 IST

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव नत्त में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अनूठी पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि 'लोक मिलनी' कार्यक्रम लोगों और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान लोग बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं और मांगें सरकार तथा प्रशासन के समक्ष रखते हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को सुनिश्चित किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को हर स्तर पर राहत प्रदान करने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, ब्लॉक प्रधान जगसीर सिंह लड्डा, सरपंच राम जी सिंह, नरेंद्र सिंह कांझली, गगन लड्डा (संस्थापक सदस्य) तथा समस्त पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , Dhuri , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD