Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ

 

कांग्रेस ने इस देश की मिट्टी से कभी प्यार नहीं किया, सिर्फ तुष्टिकरण को दिया महत्व : नितिन नवीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Hyderabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हैदराबाद , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 14:45 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण की राजनीति सबसे अहम रही है, इसलिए कांग्रेस ने इस देश की मिट्टी से कभी प्यार नहीं किया।

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा का विशाल वटवृक्ष आप देख रहे हैं, ये हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। 1980 में स्थापित भाजपा को 1984 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें मिली थीं। आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसका श्रेय भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है, जो सबसे निचले स्तर पर काम करते हुए कमल खिलाने का संकल्प पूरा करते हैं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', पंडित दीनदयाल उपाध्याय के "अंत्योदय" और अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के भाव को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माण में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा किया गया।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का तिरंगा लहराता रहे, इस संकल्प को पूरा किया गया।" नितिन नवीन ने कहा, मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले वर्षों में और अधिक संघर्ष करने का आह्वान करने आया हूं। 2047 तक विकसित भारत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को अपना पुरुषार्थ करना होगा।

समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पिछले 12 वर्षों में पूरा किया गया है। इन 12 वर्षों में हमारी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है। यही एक स्वच्छ और ईमानदार भाजपा सरकार की पहचान है।"

उन्होंने कहा, "जो लोग पूछते हैं कि हमें पश्चिम बंगाल में किस प्रकार जीत मिली, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस जीत के पीछे हमारे विचार हैं, हमारा नेतृत्व है और हमारे कार्यकर्ताओं का संघर्ष है। जब हमने सिर्फ दो सीटें जीती थीं, तब भी हमने डटे रहने का रास्ता चुना। हमने संगठन को मज़बूत करना और आगे बढ़ना जारी रखा।

संख्याओं को देखकर हम कभी निराश नहीं हुए और न ही अपनी विचारधारा से डिगे। हम एक ऐसे संगठन के लोग हैं जो मानते हैं कि लगन, कड़ी मेहनत और डटे रहने से ही आख़िरकार सफलता मिलती है।" उन्होंने कहा, "आज भाजपा 22 राज्यों में सत्ता में है। हम कांग्रेस पार्टी की कमजोरियों को अपने चुनाव प्रचार का आधार नहीं बनाएंगे। 

हम अपनी उपलब्धियों के बल पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी सरकार की खासियत यह है कि हम अपने वादों को पूरा करते हैं। तेलंगाना सरकार ने पिछले तीन सालों में छह गारंटियां दीं, लेकिन उनमें से एक भी पूरी नहीं की। हमें ऐसी सरकार को हटाना होगा। अगर उनसे पूछा जाए कि क्या उन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिया या महिलाओं को आर्थिक मदद देने का अपना वादा पूरा किया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होगा।

उन्होंने तेलंगाना को बस कांग्रेस पार्टी के लिए एक एटीएम बना दिया है। अगर उन्हें सच में तेलंगाना की परवाह होती, तो इन योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचता।" नितिन नवीन ने कहा, "मैं मजलिस, कांग्रेस और बीआरएस की ओर से खेले जा रहे खेल से वाकिफ हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि इन पार्टियों ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम किया है।

भाजपा इसका विरोध करती है। जब यहां (तेलंगाना) हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो हम धर्म के आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण को खत्म कर देंगे।" भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ लोग पूछते हैं कि क्या बदला? पूरे विश्व में इस देश के तिरंगे का सम्मान बदल गया है। कल तक पाकिस्तान का झंडा कश्मीर के लाल चौक पर लहरा दिया जाता था और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार मौन रहती थी।

आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है। ये नए भारत की तस्वीर है। लेकिन अभी हमें और भी काम करना है। हमें कांग्रेस-मुक्त तेलंगाना का सपना पूरा करना होगा। हमारी पार्टी में स्पष्टता है। राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी उसके बाद और स्वयं सबसे अंत में। इसी सिद्धांत को ध्यान में रखकर भाजपा कार्यकर्ता हर दिन काम करते हैं।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD