Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

अड़ीवी सेश और वामिका गब्बी जुलाई में शुरू करेंगे 'G2' के अगले शेड्यूल की शूटिंग

Wamiqa Gabbi, Adivi Sesh, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai, G2
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 13:20 IST

अभिनेता अड़ीवी सेश अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन थ्रिलर G2 के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की अगली शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। हाल ही में अड़ीवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। 

उन्होंने लिखा, "तूफ़ान से पहले की शांति... जुलाई में G2 की शूटिंग से पहले।" इस पोस्ट से उन्होंने इशारा दिया कि जुलाई से फिल्म का बेहद अहम और रोमांचक शूटिंग चरण शुरू होने वाला है। हाल ही में अपनी फिल्म डकैत एक प्रेम कथा की सफलता के बाद अड़ीवी ने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताकर छोटा-सा ब्रेक भी लिया।

गुड़ाचारी की सफल फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी G2 का ऐलान होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह है। गुड़ाचरी ने अड़ीवी सेश को स्पाई-थ्रिलर शैली के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में शामिल कर दिया था। अब G2 में कहानी का दायरा पहले से कहीं बड़ा होगा और उनके जासूस किरदार का सफर भी नए स्तर पर पहुंचेगा।

इस फिल्म में अदिवी सेश के साथ इमरान हाशमी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। दमदार स्टारकास्ट के साथ यह एक्शन-थ्रिलर अपने अगले चरण की शूटिंग में प्रवेश करने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं और यह अदिवी की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

फिल्म में वापसी को लेकर अड़ीवी सेश ने कहा, "हमने इस फिल्म को बहुत सोच-समझकर और मेहनत से तैयार किया है और अब हम इसके अगले अहम चरण में प्रवेश कर रहे हैं। हर शेड्यूल हमें उस कहानी के और करीब ले गया है, जिसे हम बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। 

मैं जुलाई में फिर से सेट पर लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि इस चरण में फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग होगी। गुड़ाचारी फ्रेंचाइज़ी को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उसने हमें हर बार अपने स्तर को और बेहतर करने की प्रेरणा दी है। 

G2 के साथ भी हम यही कोशिश कर रहे हैं। मुझे पता है कि फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि जब फिल्म रिलीज़ होगी, तो उनका इंतज़ार पूरी तरह सफल साबित होगा।" जुलाई से शुरू होने वाले इस नए शेड्यूल के साथ निर्माता फिल्म की शूटिंग पूरी करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही G2 अपनी बहुप्रतीक्षित रिलीज़ के और करीब पहुंच रही है।

 

Tags: Wamiqa Gabbi , Adivi Sesh , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai , G2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD