Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 के लिए निर्मला सीतारमण को सौंपा 9,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का डिविडेंड

Nirmala Sitharaman, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 12:37 IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 9,400 करोड़ रुपए से अधिक के डिविडेंड के चेक सौंपे। इन बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सबसे अधिक 2,811 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक वित्त मंत्री को सौंपा। यह डिविडेंड 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दिया गया है।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चंद ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया और बैंक के कार्यकारी निदेशकों की मौजूदगी में यह चेक वित्त मंत्री को सौंपा। यह डिविडेंड ऐसे समय में दिया गया है जब बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे अधिक 20,021 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया।

यह पहला अवसर है जब बैंक का वार्षिक मुनाफा 20,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। इसके अलावा, 31 मार्च 2026 तक बैंक का कुल वैश्विक कारोबार भी 30 लाख करोड़ रुपए के स्तर से ऊपर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रति शेयर 8.50 रुपए का डिविडेंड घोषित किया है, जो 2 रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 425 प्रतिशत के बराबर है।

इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2,416 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक सौंपा गया। यह चेक बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्र ने वित्त मंत्री को प्रदान किया। इसके साथ ही, केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,397 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक वित्त मंत्री को सौंपा।

यह चेक बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बृजेश कुमार सिंह ने दिया। वहीं, इंडियन बैंक ने भी सरकार को डिविडेंड का भुगतान किया। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बिनोद कुमार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,815 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक वित्त मंत्री को सौंपा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से यह डिविडेंड ऐसे समय में दिया गया है जब पिछले वित्त वर्ष में इन बैंकों ने मजबूत मुनाफा, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता (एसेट क्वालिटी) और मजबूत बैलेंस शीट का प्रदर्शन किया। इसी मजबूत वित्तीय स्थिति के चलते बैंक सरकार को अधिक डिविडेंड देने में सक्षम हुए हैं। केंद्र सरकार इन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सबसे बड़ी शेयरधारक है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD