Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें भाजपा नेता बबलू कोरी को एसडीएम खरड़ का नोटिस राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह

 

एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम

नई पीढ़ी के लिए 6 जुलाई से रात 8 बजे प्रसारित होगी यह कालजयी गाथा

TV, Television, Ramayan, Ramanand Sagar, Sony PAL, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 18:13 IST

भारत के लोकप्रिय फ्री-टू-एयर मनोरंजन चैनल्स में से एक, सोनी पल अपने दर्शकों के लिए एक ऐसी सौगात लेकर आ रहा है, जिसने कभी सम्पूर्ण देश के साथ टीवी स्क्रीन के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया था। रामानंद सागर की कालजयी गाथा रामायण अब 6 जुलाई से रात 8 बजे सोनी पल पर प्रसारित होगी। 

सन् 1987 में पहली बार प्रसारित हुई रामायण सिर्फ एक धारावाहिक नहीं थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और भावनाओं का हिस्सा बन गई थी। 78 एपिसोड्स वाली इस गाथा ने हर रविवार को परिवारों को एक साथ जोड़ा और देखते ही देखते यह देश की सांस्कृतिक पहचान का अहम् हिस्सा बन गई।

हनुमान और यशोमती मैया जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब सोनी पल अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को और मजबूत करते हुए रामायण लेकर आ रहा है। भगवान श्रीराम की यह प्रेरणादायक कथा दर्शकों को शांति, धैर्य और जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम करेगी।

रामायण के केंद्र में हैं भगवान श्रीराम, जो मर्यादा, करुणा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी यह यात्रा आज भी लोगों के दिलों को छूती है और कर्तव्य, समर्पण तथा संघर्ष से डटे रहने की सीख देती है। 

दमदार कहानी और यादगार अभिनय से सुसज्जित यह गाथा सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर है। सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा, "रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का हिस्सा है। 

यह ऐसी गाथा है, जो आज भी लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की ताकत रखती है। इसके प्रसारण के साथ सोनी पल एक बार फिर दर्शकों तक अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले मनोरंजन की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।"

भारत की इस कालजयी गाथा का फिर से आनंद लेने के लिए देखिए रामायण, 6 जुलाई से रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।

 

Tags: TV , Television , Ramayan , Ramanand Sagar , Sony PAL , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD