Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें भाजपा नेता बबलू कोरी को एसडीएम खरड़ का नोटिस राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह

 

मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

मरम्मत एवं सौंदर्यकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के दिए निर्देश

Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंबा , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 17:39 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर यहां जारी रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ऐतिहासिक रंग महल में आवश्यक रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुकेश रेपसवाल ने ऐतिहासिक अखंड चंडी पैलेस में संचालित जिला पुस्तकालय में हुए रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय में पानी की उपलब्धता को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिला पुस्तकालय  प्रभारी को कंप्यूटर लैब  कार्यशील करने को कहा। साथ में उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सूची तैयार कर  विभिन्न विभागों  को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  विद्यार्थियों की मांग पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक पुस्तकों की सूची उपमंडलाधिकारी नागरिक चंबा को उपलब्ध करवाने को कहा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सूची के अनुरूप जिला पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मुकेश रेपसवाल ने इसके पश्चात श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक धरोहरों में आवश्यक मरम्मत संबंधी विभिन्न कार्य चिन्हित किए गए थे। इनमें  अखंड चंडी पैलेस स्थित पुस्तकालय का मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुकेश रेपसवाल ने  कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में लगभग 11 मरम्मत कार्य चिन्हित किए गए थे। संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर संरक्षण की आवश्यकता  सामने आई है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह कार्य ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़ा है। ऐसे में  इन कार्यों को  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से ही  करवाया जाएगा।

उपायुक्त ने जिलावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अखंड चंडी पैलेस एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग अवश्य करें। उपमंडलाधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, पार्षद रजनी शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, अर्थशास्त्री जिला विकास अधिकारी कार्यालय विनोद कुमार, सहायक अभियंता  उपेंद्र शर्मा  इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD