Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश

Emraan Hashmi, Awarapan 2, Awarapan 2 Teaser, Awarapan 2 Teaser Release, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 15:11 IST

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज हो गया है। 19 साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों को एक बार फिर शिवम पंडित की दुनिया की झलक देखने को मिली है, जहां प्यार, खोने का दर्द और अकेलापन एक साथ नजर आता हैं। टीजर में इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित की अधूरी कहानी के आगे का हिस्सा दिखाया गया है।

1 मिनट 45 सेकंड लंबे टीजर की शुरुआत एक सॉफ्ट वायलिन म्यूजिक से होती है, और इसी बैकग्राउंड में इमरान हाशमी की आवाज गूंजती है, जिसमें वह कहते हैं- 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।" वीडियो के शुरुआत में इमरान हाशमी का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया जाता।

उन्हें कभी बाइक चलाते हुए बैक शॉट में दिखाया गया है, तो कभी उनके एक बर्ड टैटू का क्लोज-अप नजर आता है। इसके बाद इमरान एक कब्र के पास पहुंचते हैं, जिस पर लिखा होता है- 'आलिया हामिद 1984-2007।' बता दें कि यह वही आलिया है, जिसका किरदार पहली फिल्म 'आवारापन' में श्रिया सरन ने निभाया था और जो शिवम की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई थी।

टीजर में दिखाया जाता है कि शिवम उसकी कब्र पर एक गुलाब का फूल रखता है। टीजर आगे बढ़ता है और शिवम के अंदर चल रहे दर्द को और गहराई से दिखाता है। इस दौरान कई डायलॉग सुनाई देते हैं, जिसमें इमरान हाशमी कहते हैं- 'मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ, लेकिन अपनाया नहीं।' एक और जगह उनकी आवाज सुनाई देती है- 'दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा।' 

और टीजर के आखिर में वह कहते है- 'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं।' टीजर में सिर्फ इमरान हाशमी ही नहीं, बल्कि शबाना आजमी और दिशा पाटनी की झलक भी दिखाई देती है। हालांकि उनके किरदारों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अगर पहले पार्ट की बात करें तो 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' एक क्राइम और इमोशनल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था, जो अपने दर्दनाक अतीत से जूझ रहा होता है।

इस फिल्म में आलिया का किरदार उसकी जिंदगी में उम्मीद लेकर आता है, लेकिन एक दुर्घटना में आलिया की मौत शिवम को पूरी तरह बदल देती है। इस फिल्म के गाने, 'तो फिर आओ' और 'माहिया' जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अब लगभग 19 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है, जो उसी अधूरी कहानी को आगे बढ़ाने का वादा करता है। 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Emraan Hashmi , Awarapan 2 , Awarapan 2 Teaser , Awarapan 2 Teaser Release , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD