Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 15:06 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता बन गए है। 25 जून 2026 को मल्लिकार्जुन खड़गे का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके उपरांत वे तकनीकी रूप से राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद पर नहीं रह गए थे। हालांकि सोमवार को जारी एक आधिकारिक संसदीय बुलेटिन में बताया गया कि खड़गे के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के साथ ही उनको सदन में नेता विपक्ष के तौर पर मान्यता प्रदान की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी संसदीय बुलेटिन के अनुसार, 25 जून 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही 26 जून 2026 से वे तकनीकी रूप से राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद पर नहीं रहे थे। हालांकि वह राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित हुए और 26 जून 2026 से उनकी नई पारी शुरू हुई।

इसके बाद राज्यसभा के सभापति ने उन्हें पुनः राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की है। बुलेटिन में कहा गया है कि विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते अधिनियम, 1977 की धारा 2 के प्रावधानों के तहत 26 जून 2026 से खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई है। यह मान्यता उक्त अधिनियम के अंतर्गत सभी उद्देश्यों के लिए प्रभावी होगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। राज्यसभा में पुनर्निर्वाचन और शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने उच्च सदन में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां औपचारिक रूप से फिर से संभाल ली हैं। यह घटनाक्रम संसद के आगामी सत्र से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्ष की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर रणनीति बनाने, सरकार को घेरने और सदन में विपक्ष की आवाज को प्रभावी ढंग से रखने में खड़गे की प्रमुख भूमिका रहती है।

राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी द्वारा जारी संसदीय बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि 26 जून 2026 से मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पुनः मान्यता प्रदान कर दी गई है। वे कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन में पहुंचे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

खड़गे ने इसे अपने लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय बताते हुए कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में उच्च सदन में जनता की आवाज बुलंद करने के अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स और खासतौर पर विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी मानसून सत्र में विपक्ष पहले से अधिक समन्वय के साथ कार्य करेगा। 

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD