Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, Sonia Gandhi, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 15:05 IST

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। वे कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन में पहुंचे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

मल्लिकार्जुन खड़गे वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक से निर्विरोध पुनर्निर्वाचित होने के बाद यह उनका नया कार्यकाल है, जिससे वे उच्च सदन में विपक्ष का नेतृत्व जारी रखेंगे। सोमवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, उन्हें एक बार फिर राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला है।

उन्होंने इसे अपने लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय बताते हुए कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में उच्च सदन में जनता की आवाज बुलंद करने के अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन तथा उपसभापति हरिवंश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेतृत्व विशेष रूप से सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के सांसदों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन और संसदीय सेवा की उनकी लंबी यात्रा में सभी का विश्वास और समर्थन उनकी सबसे बड़ी शक्ति रहा है।

उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं विशेषकर इंडिया गठबंधन और व्यापक विपक्ष के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी मानसून सत्र में विपक्ष पहले से अधिक समन्वय के साथ कार्य करेगा और सरकार को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने का प्रयास करेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष का सबसे बड़ा दायित्व देश की जनता की समस्याओं, आकांक्षाओं और आवाज को पूरी ईमानदारी, दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ संसद में उठाना है। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहेंगे। अपने संदेश का समापन उन्होंने जय बापू, जय भीम, जय संविधान जय हिंद के साथ किया। गौरतलब है कि इस से पहले बीते सप्ताह 25 जून को राज्यसभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित 10 सदस्यों को राज्यसभा सदन में शपथ एवं प्रतिज्ञान दिलाया था।

विभिन्न राज्यों के सांसद कई सांसदों ने अपनी मातृभाषा में यह शपथ ली थी। जिन सांसदों ने 25 जून को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली है उनमें प्रवीण चक्रवर्ती, देबाशीष सामंतराय, सना सतीश बाबू, विजय चिंतकायाला, भाष्यम राम कृष्ण, लिंगामनेनी रमेश, राजेश परमानंद शुक्ला, बैद्यनाथ राम, परिमल नथवानी और ताई टागाक शामिल रहे। 

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , Sonia Gandhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD