Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Begusarai, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगूसराय , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 15:03 IST

बिहार के बेगूसराय जिले में दो स्कार्पियो गाड़ियों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 10 युवक चोटिल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि सभी युवक एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के बाद गंगा स्नान करने जा रहे थे। घटना के संबंध में बताया गया कि बीती रात हिमांशु नाम के एक युवक के दोस्त का जन्मदिन था।

पार्टी के बाद वे रात में करीब 12:30 बजे एक स्कॉर्पियो से गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया चल दिए। स्कॉर्पियो सन्नी नाम का युवक चल रहा था। सभी दोस्त सिंघौल थाना क्षेत्र की ओर बढ़ रहे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गलत दिशा में आ रही एक स्कॉर्पियो के साथ उनकी आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय और राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित किया।

अन्य घायलों की इलाज जारी है। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया के रहने वाले ललन पासवान, बैजू शर्मा और चिकू साह के रूप में हुई है। एक युवक ने बताया कि एक गाड़ी चालक रास्ते में आगे निकल गया था। वह वापस लौटने के लिए हाईवे पर यू-टर्न ले रहा था और इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी गाड़ी उससे टकरा गई।

देर रात में युवकों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने संपर्क किया था। इस दौरान उन्हें हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल, इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Begusarai , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD