Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Prayagraj
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

प्रयागराज , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:38 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सरकार पर नौकरियों, आरक्षण, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं कर रही है, आरक्षित वर्गों के अधिकारों का हनन हुआ है और लगातार पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और पेपर लीक मुक्त बनाएगी। प्रयागराज में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। सपा प्रमुख ने कहा क‍ि 69 हजार शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिला।

समाजवादी पार्टी ने 'पीडीए आरक्षण घोटाला' बुकलेट जारी कर तथ्यों को सार्वजनिक किया, लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया। उन्‍होंने घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर पेपर लीक या अन्य कारणों से आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सभी विभागों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी होगा और विज्ञापन, परीक्षा तथा नियुक्ति की समय-सीमा पहले से तय रहेगी। परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा तथा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई होगी। अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्राथमिकता 'नेशन फर्स्ट' नहीं बल्कि 'डोनेशन फर्स्ट' बन गई है। उन्होंने लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और पीडीए की भागीदारी को मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा इंडिया गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Prayagraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD