Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर एन. चंद्रबाबू नायडू और सुनील भारती मित्तल के बीच हुई चर्चा

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP, Bharti Mittal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमरावती , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:30 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के साथ राज्य की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर चर्चा की। सुनील भारती मित्तल ने अमरावती स्थित मुख्यमंत्री आवास पर चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि सुनील भारती मित्तल से उनकी सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, ''हमने आंध्र प्रदेश की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और लोगों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाने पर चर्चा की। बातचीत में अंतिम छोर तक इंटरनेट और मोबाइल टावर कनेक्टिविटी बढ़ाने, डेटा सेंटर और समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल लैंडिंग स्टेशन में निवेश को बढ़ावा देने तथा मोबाइल सेवा प्रदाताओं के लिए कारोबार सुगमता को और बेहतर बनाने जैसे विषय शामिल रहे।''

हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत का विस्तृत ब्यौरा अभी सामने नहीं आया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से बाद में आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है। भारती एयरटेल की डेटा सेंटर इकाई एयरटेल एनएक्स्ट्रा विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल एआई डेटा सेंटर की साझेदार कंपनियों में शामिल है। करीब 15 अरब डॉलर के निवेश वाले इस प्रोजेक्ट में स्वच्छ ऊर्जा से संचालित गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर विकसित किए जाएंगे।

साथ ही इसे मजबूत समुद्री केबल नेटवर्क का भी समर्थन मिलेगा। इस डेटा सेंटर परियोजना की आधारशिला अप्रैल में रखी गई थी। इसे लगभग 600 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और इसकी कुल क्षमता 1 गीगावाट होगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 28 अप्रैल को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मिलकर गूगल क्लाउड इंडिया एआई हब की आधारशिला रखी थी।

चंद्रबाबू नायडू ने गूगल और उसकी साझेदार कंपनियों से इस परियोजना को सितंबर 2028 तक पूरा करने का आग्रह किया था, ताकि इसका उद्घाटन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार इस गूगल एआई डेटा सेंटर का उपयोग शासन की कार्यक्षमता और स्पीड ऑफ गवर्नेंस को बढ़ाने के लिए करेगी, ताकि लोगों को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP , Bharti Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD